झज्झर कोटली थाना के अंतर्गत झज्झर कोटली पुल पर बुधवार रात को एक बेकाबू ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया। राहगीर बलहोट, रामबन निवासी अंग्रेज सिंह (21) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक (जेके 03, 4949) झज्झर कोटली पुल से गुजर रहा था, उसी पुल पर अंग्रेज सिंह पैदल चल रहा था, तभी तेज गति के साथ पीछे से आ रहे उक्त ट्रक ने अंग्रेज सिंह को टक्कर मार दी।
इस हादसे में अंग्रेज सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर जाकर देखा कि अंग्रेज सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक चालक शफीक अहमद भट्ट निवासी लोअर मुंडा, अनंतनाग को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को सीज कर लिया है।
नहर से मृत मिला अज्ञात
जम्मू। फ्लायं मंडाल पुलिस चौकी अंतर्गत गणेशू चक्क इलाके में एक व्यक्ति नहर में मृत मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी आयु 40 के करीब बताई जा रही है।