फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बुजुर्ग को रौंदा, हालत नाजुक

Thu, 01 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गांधीनगर थाना के अंतर्गत शास्त्री नगर हायर सेकेंडरी स्कूल रोड पर बुधवार को एक बेकाबू कार ने राहगीर बुजुर्ग को रौंदते हुए खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में शास्त्री नगर निवासी काली दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अफरातफरी में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। खड़ी कार को इतनी तेज टक्कर लगी कि उसका अगला पहिया टूट गया। 
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक युवक कार नंबर (जेके 02 एएस 3512) पर सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शास्त्री नगर हायर सेकेंडरी स्कूल रोड पर युवक पहले से ही खराब ड्राइविंग कर रहा था। कुछ आगे जाकर कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

इसके साथ ही एक अन्य खड़ी कार (जेके 02 बीबी 8811) को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसा दोपहर डेढ़ बजे हुआ। क्षतिग्रस्त कार के चालक योगिंद्र पाल के मुताबिक उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे लगाई थी कि देखते ही देखते आरोपी ने बुजुर्ग को रौंदने के बाद उसकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक मामले में छानबीन चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें