आठ साल पहले लोहड़ी पर्व की रात हुए दंपति हत्याकांड मामले की मैराथन जांच के बाद भी पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है। पंचैरी इलाके से सटे पुरानी भुत्ती इलाके में 13-14 जनवरी की मध्य रात्रि अशोक कुमार खजूरिया और उनकी पत्नी प्रोमिला खजूरिया की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।
सैकड़ों लोगों से पूछताछ, फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही तमाम तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर चुकी जांच एजेंसी के हाथ आज भी खाली हैं। पुलिस अब दंपति के परिवार वालों को जांच के दायरे में लाने जा रही है। पुलिस कुछ सदस्यों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
वर्ष 2008 में लोहड़ी पर्व की रात वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने शक के दायरे में आए लोगों की धरपकड़ शुरू की थी। साल-दर-साल बीत जाने के बावजूद छानबीन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।