बस स्टैंड पुलिस ने कार सवार युवती का पीछा करने के आरोप में कार में ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवती को टिप्पणी कर रहे थे।
पुलिस ने गांदरबल निवासी मुनीर हुसैन और इरशाद अहमद पर छेड़छाड़ की धारा 354-डी के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बस स्टैंड थाना अंतर्गत इंदिरा चौक की है। दोनों आरोपी जम्मू के किसी होटल में रुके हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक गांदरबल की रहने वाली एक युवती ने उन्हें शिकायत में बताया कि वह अपनी कार में जानीपुर हाईकोर्ट रोड से सिटी की ओर आ रही थी, कि तभी उनके पीछे एक कार लग गई।
युवती के मुताबिक जब वह कार को आगे की ओर बढ़ाए तो आरोपी भी अपनी कार को उसके पीछे लगा दे, लेकिन जब वह अपनी कार को पीछे कर लें, तब आरोपी कार की गति धीमी करके उसके आने का इंतजार करने लगे।
ऐसा काफी देर तक चलता रहा। लेकिन जैसे ही युवती इंदिरा चौक पहुंची, आरोपियों ने तब भी युवती का पीछा करना जारी रखा। युवती ने इंदिरा चौक में कार खड़ी की और आरोपी उसकी कार के सामने आकर कार में बैठे बैठे इशारे करने लगे।
युवती ने मौका पर नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी शिकायत की तो आरोपियों को पकड़ लिया गया और दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।