उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से लगती एलओसी के टंगधार सेक्टर में सेना ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।
दोनों पीओके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस और सेना की प्रारंभिक जांच में दो लड़कों के भटक कर नियंत्रण रेखा के पार आने की बात सामने आई है।
दोनों पीओके में नियंत्रण रेखा के पास बसे किसी गांव के बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी दोनों लड़कों से पूछताछ कर रहे हैं।