लंगेट विधानसभा क्षेत्र के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों ने जेके बैंक की एटीएम से 15 लाख रुपये लूट लिए। शुक्रवार देर आतंकियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने शुक्रवार देर रात एटीएम को तोड़ा और उसमें से 15 लाख रुपये लूट कर ले गए। एटीएम के बाहर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।