एलओसी पर तैनात भारतीय जवान पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से घायल हो गया। घायल जवान प्रवीण कुमार झांगड़ बटालियन में तैनात है। घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। घायल जवान को उपचार के लिए राजोरी अस्पताल भेजा गया है। बताते हैं कि वह पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था तभी स्नाइपर शॉट से घायल हो गया।