नगीन पुलिस ने सोमवार शाम तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग साढ़े 13 लाख रुपये का बंद नोट बरामद किया। पुलिस ने असायबाग के पास लगा रखा था। इस दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ने के बाद जब जांच की गई तो उनके पास से 1363500 रुपये के बंद नोट मिले।
पकड़े गए युवकों में पांपोर के शौकत अहमद भट, बटमालू के बशीर अहमद खान तथा पंथा चौक के बशीर अहमद भट शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैश वैन पर आतंकी हमला, दो गार्ड मारे गए
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर बैंक की कैश वैन पर लूट की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें दो बैंक गार्डों को मौत हो गई। एक गार्ड घायल है।
एसएसपी एएस दिनकर के अनुसार मौके से पुलिस को कुछ सबूत हाथ लगे हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है। हमले में शामिल लोगों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।