फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नाले में डूबने से दंपति समेत तीन की मौत

Wed, 12 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामनगर
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
गडपंज ग्राई के तीन लोगों की नाले में डूबने से मौत हो गई। नाले में डूबने वालों में दंपति सहित एक अन्य महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान ध्यान सिंह पुत्र मुंशीराम निवासी गड, लीला देवी पत्नी ध्यान सिंह तथा आरती देवी पुत्री हंसराज निवासी कुल्डी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार तीनों लोग नाले में भेड़ों को नहलाने गए थे। इसी बीच, पैर फिसलने से आरती देवी नाले में गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए ध्यान सिंह ने नाले में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


जब वे कुछ देर तक पानी से बाहर नहीं निकले तो उन दोनों को बचाने के लिए ध्यान सिंह की पत्नी लीला देवी भी कूद गईं। इस बीच, स्थानीय निवासियों ने भी तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन, उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


कुछ देर बाद काफी मशक्कत से तीनों के शव नाले से बाहर निकाले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें