फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर पुलिस को दौड़ाती रही लावारिस लाशें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को एक छात्रा सहित तीन लोगों के शव अलग-अलग नहरों के किनारे से मिले हैं। राहगीरों ने
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

तीनों में से मात्र छात्रा के शव की पहचान हो सकी है। बताया जा रहा है कि छात्रा का नाम नेहा सैनी निवासी जीवन नगर है। वो परेड़ कालेज की छात्रा बताई गई है। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

वहीं, संतरी कपड़ों में मिला एक शव बुजुर्ग साधु का लग रहा है, जबकि तीसरे मृत पर संशय है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों में एक शव साधु का भी

पहले मामले में जीवन नगर इलाके में शनिवार को एक पंद्रह साल की किशोरी नहर किनारे पड़ी थी। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को जीएमसी पहुंचाया।

दूसरा मामला दोमाना थाना के अंतर्गत पुरखो का है। यहां एक 70 साल का बुजुर्ग नहर किनारे मृत मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने उसके पास से मिले कपड़ों की गठरी और उसके शव को ‌कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी पहुंचा दिया है। मृत के शरीर पर संतरी रंग के कपड़े हैं।

तीसरा शव निक्की तवी चट्ठा इलाके से मिला है। यह भी किसी अज्ञात व्यक्ति का बताया जा रहा है। लोगों ने जानकारी दी तो पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया। मृतक का सारा शरीर मिट्ठी से सना हुआ था। उसकी उम्र 60 के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें