फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों के बदलते ट्रेंड के आगे पुलिस बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में चोरियों के बदलते ट्रेंड के आगे पुलिस बेबस है। पहले सूने घरों से नकदी और आभूषण, फिर महंगी कारों के पहिये और अब चोरों ने मोटरसाइकिलों और कारों से पेट्रोल, डीजल चोरी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चोरी होने की घटनाएं अब गांव तक पहुंच गई हैं। गांव से दिन दहाड़े वाहन चोरी होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में हर रोज दो से तीन दर्जन लोगों के वाहनों से पेट्रोल, डीजल चोरी हो रहा है।

इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंच रही है, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं हो रहा। चालक अपने वाहन खड़े कर किसी काम से जाएं तो बाद में तेल चोरी हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी होने लगे वाहन

पहले से ही पुलिस शहर में वाहनों के पहिए चोरी करने वालों तक नहीं पहुंच पाई है। अब पेट्रोल डीजल की चोरियों ने भी पुलिस की नाक में दम कर दिया है।

पिछले एक हफ्ते के भीतर पचास से अधिक लोगों के वाहनों से तेल निकाल लिया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहन चोरी होने लगे हैं। खासकर बाइक चोरी की घटनाएं अधिक हैं।

बिश्नाह, आरएस पुरा, अखनूर, दोमाना, अरनिया, सांबा, आदि से एक हफ्ते में एक दर्जन से अधिक वाहन चोरी हो चुके हैं। इन इलाकों के गांवों से भी वाहन चोरी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें