फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में एक रात में चार दुकानों में चोरी

Thu, 06 Apr 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
चोरों ने वारदात को दिया अंजाम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नगरोटा इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान उड़ा लिया। सुबह दुकान खोलने के समय चोरी की जानकारी मिली। घटना से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। दुकानों के ताले टूटे देखे तो दुकानदारों ने नगरोटा थाने में जाकर चोरी की तहरीर दी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगरोटा इलाके में चार दुकानों में चोरी हुई। इनमें पहली दुकान मोबाइल रिपेयर की थी। जिसका मालिक संजय कुमार निवासी नगरोटा है। दूसरी दुकान न्यू महाजन सूज शाप दुकान मालिक सतिंदर पाल निवासी नगरोटा, तीसरी दुकान किराना शाप मालिक मोहन लाल शर्मा निवासी नगरोटा और चौथी दुकान बूट हाउस मालिक अश्विनी कुमार शर्मा निवासी नगरोटा शामिल हैं। चारों दुकान मालिकों ने थाने में केस दर्ज कराते हुए लाखों रुपये की चोरी की बात कही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी और नाके अलर्ट किए। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में बढ़ते चोरी के वारदातों से पुलिस के कान खड़े हो गए है। हालांकि पुलिस की ओर से चोरियों पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें