फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, चीन निर्मित तीन ग्रेनेड बरामद

Fri, 01 Jan 2021 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद चीन निर्मित ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन चीन निर्मित ग्रेनेड बरामद हुए हैं। हाल ही में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों के तहत दर्ज कुछ मामलों में उसकी गिरफ्तारी लंबित थी। वह पिछले छह महीने से फरार भी था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रो पड़ी घाटी जब उठी अर्थी, टीआरएफ ने ली शर्मा की हत्या की जिम्मेदारी, साथ ही दी ये धमकी    

29 दिसंबर को सूचना मिली कि कुछ आतंकवादी या आतंकियों के मददगार बारामुला से हंदवाड़ा की ओर अवैध हथियारों के साथ जा रहे हैं। इस सूचना पर एसओजी बारामुला, 46 आरआर और 53 सीआरपीएफ द्वारा बारामुला शहर के सभी प्रवेश व निकास बिंदुओं पर संयुक्त नाके लगाए गए थे। इसी दौरान लगभग शाम छह बजे एक मारुति ऑल्टो कार (जेके 05 जी -1675) ने भागने की कोशिश की। लेकिन नाका कर्मियों ने निर्भीक होकर कार को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ पर उठे सवालों का पुलिस ने दिया जवाब, परिजनों के साथ ही महबूबा और उमर ने कही थी ये बात  
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम आबिद बताया, जोकि उसका वास्तविक नाम नहीं था। वह अपनी पहचान छुपाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन नाका कर्मियों ने उसे आसिफ पुत्र गुलाम मोहम्मद अलवी निवासी कनीसपोरा बारामुला के रूप में पहचाना। जोकि टीआरएफ का एक सक्रिय ओजीडब्ल्यू(आतंकियों का मददगार) है। कार की तलाशी लेने पर तीन चीनी ग्रेनेड बरामद हुए। जिन्हें चारकोल से भरे बैग में छुपाया गया था।

आसिफ टीआरएफ का एक मददगार है। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन बारामुला में 29 और पुलिस स्टेशन सोपोर में एक एफआईआर दर्ज है। जिनमें से ज्यादातर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं। उसे वर्ष 2015 से 2018 के बीच पीएसए के तहत चार बार हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ेंः एचएमटी मुठभेड़ को लेकर महबूबा ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- निष्पक्ष जांच कराई जाए 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें