फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों होनहार युवती ने उठाया खतरनाक कदम ?

Fri, 14 Nov 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शीनगर थाना के अंतर्गत राजपुरा इलाके में वीरवार शाम पांच बजे एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के लोगों ने उसे कमरे में पंखे से लटक ते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर रिशू (18) के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। बेटी को फंदे से झूलता देखकर मां बेहोश हो गई। अफरा-तफरी में उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह बीएससी पार्ट-1 में रिशू कालेज गई थी, फिर घर लौटी तो खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। पांच बजे के करीब जब मां ने उसके कमरे में जाकर देखा तो पंखे से लगे हुक के साथ उसका शव लटक रहा था। यह भयानक दृश्य देखकर मां जोर से चिल्लाई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


तभी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अभी तक युवती के मरने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। युवती पढ़ने में काफी होशियार थी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।

बख्शीनगर के थाना प्रभारी दलीप सिंह के मुताबिक हालातों को देखते हुए अभी तक मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ ठोस बताया जा सकता है। फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें