फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड: डोडा की एक महिला की मिलीं 15 फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिगिं छात्रा शिवानी हत्याकांड में चल रही पड़ताल में सेक्स रैकेट से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। क्योंकि आरोपियों के खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने का पहले से ही मामला दर्ज है, इसलिए अब इसी को जोड़ कर इसकी जांच की जा रही है। छोटे स्तर का सरकारी कर्मियों का तबका इसमें शामिल है। आरोपियों से पूछताछ और मोबाइल नंबरों की काल डिटेल से कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्स रैकेट के तार पंजाब से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार को पुलिस की एक टीम पंजाब में छापेमारी के लिए गई। डोडा में भी एक टीम छापेमारी के लिए पहुंच चुकी है। एक टीम जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने राजोरी के भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। शिवानी की मां का कहना है कि पुलिस इस मामले में शामिल युवतियों से पूछताछ नहीं कर रही है। जिन लड़कियों और महिलाओं की कमरे में फोटो मिली, उनसे पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन


आरोपियों के कमरे से एक डोडा की रहने वाली लड़की की 15 से अधिक तस्वीरें मिलीं। लड़की का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस इस लड़की को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। सूत्रों की मानें तो इस लड़की को पकड़ने के लिए पुलिस पंजाब में छापेमारी के लिए गई है।
विज्ञापन

शिवानी की मां ने कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जिन नंबरों की काल डिटेल निकाल कर पुलिस छानबीन कर रही है, वहां पुलिस उलझती ही नजर आ रही है। क्योंकि हर एक नंबर पर दूसरे नंबरों की बातचीत की लंबी लाइन लग रही है। यदि सेक्स रैकेट का ही पूरा मामला निकला तो एक लंबी चौड़ी लिस्ट सामने आएगी।

शिवानी की मां का कहना है कि उनकी बेटी को जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगी। आरोपियों के कमरों से जिन महिलाओं और युवतियों के कपड़े और तस्वीरें मिलीं, उनके खिलाफ पुलिस की जांच ढीली है।

बुधवार को पुलिस ने इस मामले में आठ से दस लोगों से पूछताछ की है। इनमें राजोरी से उठाया गया संदिग्ध भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो राजोरी से पकड़ा गया संदिग्ध एक सरकारी कर्मचारी है। कुल मिलाकर इस घटना के तार, पंजाब, राजोरी, डोडा, किश्तवाड़ और शहर के कई हिस्सों से जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें