फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने अपने पिता का बेरहमी से किया कत्ल

Sat, 13 Feb 2016 11:23 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग पुत्र ने अपने पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पिता की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नौ फरवरी की यह घटना अनंतनाग जिले के डूरू शाहाबाद इलाके की है। चौदह वर्षीय पुत्र ने अपने पिता की खेत में काम करते वक्त हत्या कर दी थी। पिता इलाके की एक मस्जिद में इमाम था। शव को धान के खेत से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


एसपी अनंतनाग अब्दुल जब्बार ने बताया कि शव के सिर पर गहरा घाव था। पहली नजर में यह कुल्हाड़ी या फिर तेजधार हथियार से हमला प्रतीत होता था। इस संबंध में पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की थी।

इसी दौरान उसके नाबालिग पुत्र से भी पूछताछ की गई। इसमें वह सही से जवाब नहीं दे पाया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बता दी। नाबालिग ने बताया कि उसने ही अपने पिता का कत्ल किया है।

उसने बताया कि वह अपने पिता को बचपन से ही पसंद नहीं करता था। इसलिए उसने अपने पिता की हत्या की दी।
पुलिस के अनुसार उसने बताया कि नौ फरवरी को वह और उसका पिता खेत पर थे। यहां अपने पिता को अकेला पाकर उसने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और कहा कि उसके पिता को अज्ञात लोगों ने मार दिया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने यह नहीं बताया कि वह अपने पिता को पसंद क्यों नहीं करता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें