फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: आतंकियों से मुठभेड़, जवान शहीद

Wed, 06 Aug 2014 12:48 PM IST
अमृत पाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुस आए। बुधवार तड़के कुपवाड़ा के तंगदार सेक्टर सेना और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इसमें एक भारतीय जवान के शहीद होने की सूचना है।
विज्ञापन


अभी तक गोलीबारी में एक भारतीय जवान के शहीद होने का समाचार है, शहीद हुआ जवान 18 ग्रनेडियर का बताया जा रहा है। लेकिन सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सेना का दावा है कि पिछले सप्ताह भारतीय सीमा में करीब छह आतंकवादियों के घुस आए हैं। जिसके बाद से सेना ने पूरे इलाके सर्च अभियान चला हुआ था।
विज्ञापन

जुलाई में भी मारे गए थे 4 आतंकी

सेना का दावा है क‌ि वो स्थानीय इलाके में छिपे हुए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घर लिया है। सेना आतंकवादियों की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। घुसपैठ कल रात को की गई थी।

गौरतलब है कि जुलाई माह में आतंकियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश थी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी।

ज‌िसमें सेना के साथ हुई आतंकियों की मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए थे। यह घटना कारगिल दिवस से पहले हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें