बिश्नाह में दशहरा ग्राउंड के नजदीक चार युवकों ने बुधवार शाम को तेजधार हथियारों से हमला करके एक युवक की टांग काट दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने युवक की टांग काटी है। इससे पहले भी पीड़ित युवक पर हमला हो चुका है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को पहले बिश्नाह के अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर ग्यारह, बिश्नाह निवासी रोमित शर्मा (22) दशहरा ग्राउंड के नजदीक किराने की दुकान करता है।