एक शातिर द्वारा खुद को सैन्यकर्मी बताकर घाटी के कई लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। खुद को श्रीकांत यादव के नाम से लोगों के बीच सैन्यकर्मी बताने वाला युवक कई लोगों को ठग चुका है। इस युवक के खिलाफ जम्मू के साइबर पुलिस में भी मुकदमा दर्ज है।
पीड़ितों ने बताया कि वह सेना की ओर से लोगों के खाते में पैसे डालने के नाम पर ठगी करता है। कई फोन नंबर का इस्तेमाल करते हुए वह लोगों से बैंक खाते, एटीएम और आधार कार्ड का ब्योरा मांगता है। यह जानकारी देने के कुछ ही देर बाद खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- बीएसएफ की मुस्तैदी ने खोली बौखलाए पड़ोसी की पोल, ना'पाक' ड्रोन से भेजे गए हथियार, देखें तस्वीरें
वह लोगों से ज्यादातर व्हाट्सएप पर संपर्क करता है। एक पीड़ित ने बताया कि वह सहायता के नाम पर लोगों के एटीएम और आधार कार्ड की जानकारी मांगता है। व्हाट्सएप पर वह सेना की वर्दी में अपना फोटो भी भेजता है। पीड़ितों का कहना है कि वह फौजी अंदाज में बात करता है।