नौ दिसंबर को अपहृत हुए किशोर को बरामद कर लिया गया है। किशोर ने बताया कि उसे क्षेत्र में रहने वाले एक साधु ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद उसे झिड़ी ले गया।
पुलिस को सूचना मिलने पर शनिवार छापा मारा गया और किशोर को बरामद किया गया। साधु की पहचान नहीं हो पाई। एसएचओ बाग-ए-बाहु विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया था। किशोर को उसके परिवार के पास सौंप दिया है।
साधु नौ दिसंबर को किशोर को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। वह उसे किसी बाहरी राज्य में ले जाने की फिराक में था। पुलिस को उसके झिड़ी होने की सूचना मिली। इससे पहले कि छापा मारा जाता, उसे भनक लग गई और फरार हो गया।
लेकिन किशोर को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तलाश में कुछ टीमों को गठन किया है। शक है कि वह साधु पहले भी कई ऐसे काम कर चुका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।