फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की अफवाह से हरकत में आई पुलिस

Mon, 21 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े अपहरण की अफवाह के बाद पुलिस हरकत में आ गई। प्राथमिक सूचना मिलने के तुरंत बाद से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कार को सिद्दड़ा इलाके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


कार में सवार युवक को हिरासत में लेकर युवती को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक एक लड़की ने पुलिस कंट्रोल रूप में फोन पर सूचना दी कि एक युवक उसकी सहेली को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गया है। वह किस ओर गया है कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन


सूचना पाकर गांधीनगर पुलिस ने सभी नाकों पर अलर्ट कर दिया। कार का नंबर जानने के बाद कार की एरिया लोकेशन की जांच की गई तो वह सिद्दड़ा इलाके में थी।

पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर कार को रोका। इसमें कठुआ के युवक और युवती को बरामद कर लिया। दोनों को गांधीनगर थाने लाया गया। कार के सभी शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी।
विज्ञापन


युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ते थे। जम्मू में वह कोई विशेष कोचिंग ले रही है। युवक उसकी पहचान का है।

वह सोमवार को जम्मू में मिले थे, लेकिन किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन थी, जिसे उसकी सहेली ठीक से समझ नहीं पाई और उसने शायद पुलिस को सूचना दे दी।

युवती के अभिभावक युवक के खिलाफ लिखित में शिकायत देने की बात कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में रखा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें