फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूट का प्रयास, गाड़ी तोड़ी

Fri, 25 Mar 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
फलाटा क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने कार में सवार दंपति को लूटने का प्रयास किया। लगातार पीछा कर रहे इन युवकों से किसी तरह से पीछा छुड़ाया गया तो इन युवकों ने पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। संयोग से दंपति को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद दंपति रैंबल पुलिस स्टेशन पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मंगलवार की सुबह कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हमला करने का केस दर्ज किया। पीड़ित दंपति का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। इस लिए यह मामला लूट के प्रयास का ही है।

मामले के अनुसार सोमवार देर रात फोर्ड फिस्टा कार में उधमपुर के हनी शर्मा अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ जम्मू से आ रहे थे। उनके परिवार का सदस्य बीमार था, उसे जम्मू में उपचार के लिए भर्ती कराया कर ये लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही दंपत्ति की कार फ्लाटा के नजदीक पहुंची कि तीन बाइक सवार युवकों ने गाड़ी का पीछा किया। इन युवकों ने पहले कार को रोकने के लिए धमकी दी। जब हनी शर्मा नहीं रुके तो उनका काफी दूर तक पीछा किया।

पीछा करने के बाद उन्होंने कार पर पत्थर फेंके। इससे कार के दोनों ओर के शीशे टूट गए। बोनट को भी क्षति पहुंची। एक पत्थर कार के अंदर भी गिरा। किसी तरह बचतेे हुुए दंपति बच्चे सहित रैंबल थाने में पहुंचे।

हनी शर्मा के संबंधी राकेश शर्मा के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। पुलिस थाने में कहा गया कि पहले वह जांच करेंगे। मंगलवार की सुबह कोर्ट में अर्जी दी गई। उसके बाद पुलिस ने एफआईआर 40/2016 में अज्ञात युवकों द्वारा हमला करने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें