उधमपुर जिले की चिनैनी तहसील में आज सुबह तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह कुद पुलिस स्टेशन के पास स्थित पनामा मोड़ पर सेना के ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया।
चिनैनी तहसील के तीन युवा आज मानतालाई से बारत में शिरकत कर वापस लौट रहे थे। तभी पनामा मोड़ पर सामने से आ रहे सेना के ट्रक से टकरा गए। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
तीनों युवक चिनैनी तहसील के रहने वाले है। इनकी शिनाख्त संसार चंद, रिंकू शर्मा, और किशोर चंद की रुप में की गई है। मौके पर पंहुची पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।