फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी-ब्राह्मणा में ट्रक वैन की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 08 Nov 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी ब्राह्मणा में हुए एक सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में राजौरी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजौरी निवासी बाबूराम पुत्र दौलतराम शुक्रवार देर रात मारुति वैन से जम्मू की ओर आ रहा था। इसी दौरान रात एक बजे के करीब बडी ब्राह्मणा में सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाबूराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब बाबूराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें