फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलपीर का इलाज करने के बहाने दुष्कर्म

Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जलपीर का इलाज करने के बहाने जम्मू में कई महीनों तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को दबोच लिया है। वीरवार को युवती का मेडिकल कराया जाएगा और बयान दर्ज होंगे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को एक युवती बाग ए बाहु पुलिस स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि इलाके में एक तांत्रिक है, जिसका नाम अशोक कुमार है। आरोपी ने जलपीर का इलाज करने के बहाने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। अब जब उसे लगा कि वह उसको धोखे से ऐसा कर रहा है तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के आवास पर छापा और पकड़ लिया। पुलिस जांच कर रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है या फिर शारीरिक छेड़छाड़ की गई है।

पुलिस को शक है कि आरोपी ने ऐसा कई अन्य महिलाओं के साथ भी किया होगा। उससे जोर देकर पूछताछ की जा रही है। वीरवार को मेडिकल के बाद यह भी तय होगा कि युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं। फिलहाल, पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें