फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः माता-पिता के पैर छूकर घर से निकला बेटा, पांच दिन बाद परिवार को मिली लाल की लाश

Sun, 15 Sep 2019 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शादी से ठीक एक महीना पहले एक प्राइवेट टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अपने घर से लापता हो गया था। पांच दिन बाद उसकी मौत की खबर घर पहुंची। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने तत्काल धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अखनूर का रहने वाला रजत कुमार (27) 6 सितंबर की सुबह घर से सैर के लिए निकला था। बताया जाता है कि घर से निकलने से पहले उसने अपने-पिता के पैर भी छुए। 6 सितंबर को पूरा दिन वह घर नहीं आया। 7 सितंबर को रजत के परिवार ने अखनूर पुलिस के पास उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया।

13 सितंबर को कठुआ अस्पताल के एक डॉक्टर ने रजत के परिवार को बताया कि रजत कठुआ अस्पताल में भर्ती है। यहां से उसे जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। दरअसल, वह डॉक्टर रजत के परिवार को जानता था। 13 सितंबर के दिन जब रजत को जीएमसी लाया गया तो उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं

इस बीच जानकारी यह भी सामने आ रही है कि 12 सितंबर की शाम को रजत ने जम्मू के रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़ी। वह जनरल कोच में सवार था। जब ट्रेन कठुआ पहुंची तो रजत ट्रेन से उतर गया। उसने वहां मौजूद जीआरपी पुलिस को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद जीआरपी उसे लेकर कठुआ अस्पताल ले गई। 13 सितंबर को कठुआ अस्पताल से रजत को जम्मू के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि एक महीने के बाद ही रजत की शादी थी। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने रजत के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली है। इसमें पता चला है कि इस दर्दनाक घटना से पहले उसकी एक रिश्तेदार से 66 मिनट तक फोन पर बात हुई है। पुलिस ने उक्त शख्स से भी बात की है, लेकिन उसने कोई खास जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी अखनूर का कहना है कि उनके पास रजत के लापता होने की शिकायत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें