फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के ट्रक ने डाक विभाग के क्लर्क को कुचला

Sat, 20 Aug 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शहर में हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भवानी नगर, जानीपुर में शुक्रवार की देर रात पौने ग्यारह बजे सीआरपीएफ के ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार डाक विभाग, रेलवे स्टेशन में तैनात क्लर्क बलजिंद्र सिंह (50) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बलजिंद्र सिंह पोस्टल कालोनी, रूप नगर के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया। इसके साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, फिर एक पहिया बलजिंद्र के सिर पर चढ़ गया। पुलिस ने ट्रक को सीज करके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का बड़ा बेटा अनमोल राज्य से बाहर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी स्लिप होने से चालक की मौत 

हादसा - फोटो : graphic
इससे पहले घटना की सूचना मिलते बलजिंद्र सिंह का छोटा बेटा अगम मौके पर पहुंचे। फिर बलजिंद्र की पत्नी जीएमसी पहुंचीं। मौत की खबर सुनकर उनका रो-रो कर बुरा हाल था। बलजिंद्र सिंह के भाई और अन्य रिश्तेदार भी जीएमसी पहुंच गए। हादसे की जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे अर्धसैनिक बल की गाड़ी तेज गति से बन तालाब फ्रंटियर आफिस में जा रही थी। इस बीच रास्ते में बाइक सवार अपने घर जा रहा था। घर जाने के दौैरान गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सीआरपीएफ के वाहन को घटनास्थल से निकलने दिया। 

वहीं सतवारी थाना अंतर्गत इलाके में बाइक स्लिप होने से उस पर सवार नानक नगर निवासी अजय कुमार की मौत हो गई। अजय (22) ने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 12.30 बजे हादसा हुआ था। 5 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूटी की सीज करके मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें