एंड्रायड आधारित वीडियो गेम से आतंकी बुरहान वानी को महिमामंडित करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। आईटी के जानकार कुछ युवाआें द्वारा तैयार इस वीडियो गेम को बुरहान बनाम मोदी नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी दिखने वाली फोटो गेम में उभरती है जिसे प्वाइंट जीतने का आधार बनाया गया है।
गेम शुरू होने पर दो कश्मीरी युवाओं के चेहरे सामने आते हैं जो गेम को रचने का दावा करते नजर आते हैं। पुलिस के अनुसार आतंकी बुरहान को महिमामंडित करने के लिए तैयार वीडियो गेम की जानकारी मिलते ही शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। गेम हालांकि गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि गेम को शेयर करने के लिए फाइल शेयरिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं।