फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में PDP विधायक मोहम्मद खलील पर हमला

Mon, 18 Jul 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दस दिनों से कश्मीर घाटी में चल रही हिंसा का एक खौंफनाक चेहरा रविवार रात देखने को मिला जब पीडीपी के एक विधायक पर पुलवामा में गुस्साई भीड़ ने उन पर पत्थरबाजी शुरु कर दी। इस हमले में विधायक गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पीडीपी विधायक खलील बंद की कार पर पुलवामा में कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। इस हमले में खलील गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

मामला रविवार रात एक बजे का है जब खलील राजधानी श्रीनगर जाते वक्त पुलवामा के पास भीड़ ने उनकी कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। जब उनके ड्राइवर ने गाड़ी तेज चलाने की कोशिश की तो कार पलट गई, जिससे विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद खलील बंध को देखने के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आर्मी बेस अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन

यह पीडीपी के कार्यकर्ताओं पर पहला नहीं है इससे पहले हिंसक भीड़ ने पीडीपी के एक कार्यकर्ता के घर को आग लगा दी गई थी। एक अन्य पीडीपी सदस्य के सेब के बाग को भी तहस-नहस कर दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें