फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बाप ने जिगर के टुकड़े को नाले में फेंका

Sun, 31 May 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल में मृत पैदा हुई एक नवजात बच्ची को बाप ने नाले में फेंक दिया। नाले में बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के हाथ पर टैग से उसके अभिभावकों की पहचान हो पाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की मां की किडनी समस्या के कारण उसका जीएमसी में इलाज चल रहा है।

केशवान (किश्तवाड़) निवासी बशीर अहमद की पत्नी ने गत 29 मई को एसएमजीएस अस्पताल में एक मृत बच्ची को जन्म दिया। बशीर की पहले से चार बेटियां हैं।

पांचवीं बच्ची के मृत होने पर उसका विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करने के बजाय बशीर उसे शालामार स्थित गंदे नाले में फेंक आया, लेकिन वहां लोगों द्वारा बच्ची का शव देखे जाने पर पुलिस ने शव को बरामद किया। बताया जाता है कि बच्ची के हाथ पर लगे टैग से असलियत सामने आई।

एसएमजीएस अस्पताल के चौकी प्रभारी अरुण भगत के अनुसार नवजात बच्ची को नाले में फेंकने पर पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल में तीमारदारों का कहना था कि अगर बच्ची मरी हुई पैदा हुई, तब भी उसे अपनी संस्कृति के मुताबिक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था। ऐसी घटना से इंसानियत शर्मसार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें