फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रोन मामलाः एसएसपी बोले- किसे सप्लाई किए जाने थे हथियार, इसकी जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jun 2020 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में रठुआ गांव के नजदीक हथियारों की जम्मू कश्मीर खेप लेकर दाखिल हो रहे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया था। जिसे पुलिस ने जांच के लिए इसे चंडीगढ़ भेज दिया है। इसकी सप्ताह भर में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। पुलिस चार से पांच लोगों से पूछताछ कर रही है।

चार से पांच लोगों से पूछताछ जारी है। यह हथियार कहां और किसे सप्लाई किए जाने थे पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।- डॉ. शैलेंद्र मिश्रा, एसएसपी (कठुआ)।    

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का भी खिताब मिल गया है। दूरदर्शन पर शक्तिमान से धमाल मचाने वाले पहले सुपर हीरो मुकेश खन्ना ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है। शक्तिमान के बाद टीवी पर्दे पर अपने दूसरे बेहतरीन किरदार पितामह भीष्म की ओर से भी उन्होंने बीएसएफ के जवानों को आशीर्वाद दिया है। 

ट्विटर पर एक्टर मुकेश खन्ना ने लिखा, सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह ने उस ड्रोन को मार गिराया है। डीजी बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीसी कठुआ ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैं इन जवानों को देश के शक्तिमान कहूंगा। पितामह भीष्म की तरफ से इन्हें विजयी भव का आशीर्वाद भी दूंगा। इनकी विजय में ही हम और हमारा देश सुरक्षित है। 

शनिवार तड़के हीरानगर सेक्टर में रठुआ के नजदीक पाकिस्तान से भेजा गया ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया था। इसमें से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। बता दें कि भारत और चीन तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने सीमा की निगरानी तेज कर दी है। 

सेना की ओर से चॉपर के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में बहने वाले नालों की चौकसी कड़ी कर दी है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इन दिनों आईबी से घुसपैठ की कोशिश तेज कर दी गई है। इस बीच ड्रोन से हथियार गिराकर इन्हें आतंकियों तक पहुंचाने की फिराक में है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस समय कड़ी चौकसी बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें