वहीं कुछ ने डंडों, लाठियों व गंडासियों से उसके पिता वेद पाल, साथी विकास, सतबीर पर भी हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल रविंद्र उर्फ कल्लू, श्याम सिंह, रोहित, विकास, सतबीर व वेदपाल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
ठेकेदार बोला- रंजिश के चलते फंसाया, केस दर्ज होने का सुबह चला पता
रादौर निवासी शराब ठेकेदार रमेश ने कहा कि रविवार रात को गांव गोलनी में झगड़े के दौरान गोली चलने के मामले को लेकर उनका व उनके साथियों का कोई दोष नहीं है। गांव बुबका में उसके व उसके कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ थाना रादौर में मामला दर्ज किया था।
उन्हें व उनके साथियों को उसी मामले के तहत झूठे केस में फंसाया जा रहा है। जिन लोगों ने हत्या के प्रयास का झूठा मामला दर्ज करवाया है, उनके खिलाफ कुछ दिन पहले रादौर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसकी रंजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्हें उनके खिलाफ मामला दर्ज होने की सूचना सोमवार सुबह लगी। जिसके बाद उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की और मामले से अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले की जांच की जा रही है।
छप्पर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में दस लोगों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में झगड़ा खेत में बनी मेढ़ को लेकर सामने आया है। मामले की जांच कर रहे है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई है। जल्द उन्हें काबू किया जाएगा।