फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और तीन लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2017 12:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर पुलिस ने हेरोइन और लाखों रुपये कैश के साथ एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बठिंडी में हेरोइन की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से  वजाहत अली नाम के व्यक्ति को दबोच लिया। वह मूलरूप से पुंछ जिले के सुरनकोट का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन और 3.8 लाख रुपये बरामद हुए।

इसके अलावा उसके कब्जे से चार सिरींज, फाइल पेपर, वजन तौलने वाली एक मशीन भी बरामद की गई है। दरअसल, यह सूचना सबसे पहले पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप को मिली थी। ग्रुप ने पुलिस को सूचित किया और बाद में यह कार्रवाई की गई। आशंका यह भी थी कि आरोपी के पास कुछ हथियार और नकली करेंसी भी है। इसके आतंकवाद में शामिल होने का भी अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें