फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Fri, 17 Oct 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के सतवारी थाना के अंतर्गत वीरवार की दोपहर को सतवारी एयरपोर्ट के नजदीक एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार आरएस पुरा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से अपना ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में पहुंचाया। उधर, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतवारी से रानी पार्क की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

बाइक जमीन पर गिर गया और ट्रक की चपेट में आ गया। खून से लथपथ बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने ट्रक को पकड़ना चाहा, लेकिन ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस को मृतक के पास से उसके पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है, लेकिन उसके पास से मिले कुछ कागजों से मृतक आरएस पुरा का बताया जा रहा है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें