फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर आने से बुजुर्ग नहर में गिरा, मौत

Fri, 17 Oct 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के कानाचक्क थाना अंतर्गत पुरुखो नहर में वीरवार की दोपहर एक बुजुर्ग अचानक चक्कर आने से नहर में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक दीवान चंद (80) पुरुखो के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक पुरुखो निवासी दीवान चंद रोजाना की तरह नहर पर गए थे।
विज्ञापन


वीरवार को जब वह नहर किनारे पर बैठे थे कि तभी उन्हें चक्कर आ गया। इसके चलते वे नहर में गिर गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने तुरंत नहर में छलांग मारकर बुजुर्ग को पानी में से बाहर निकाला। उस समय उनकी सांस चल रही थी।

इसके बाद लोगों ने बुजुर्ग के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित किया। घर जाने के कुछ समय के बाद ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें