जम्मू में अपने घर में बिजली का काम करते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलक राज (40) निवासी रामगढ़ करंट लगने से बेहोश हो गया। घर के लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन जीएमसी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।