फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार रुपये रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंपोर स्थित कानूनगो कार्यालय में तैनात एक अफसर को विजिलेंस आर्गनाइजेशन कश्मीर ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता हाजी नजीर अहमद लोन (कदालाबल, पंपोर) ने विजिलेंस में लिखित शिकायत की कि उन्होंने शाजिया असरफ (नवाकदल) के नाम पर एक कनाल जमीन के पंजीकरण के लिए पंपोर तहसील कार्यालय में आवेदन जमा किया है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने उक्त आवेदन पर संबंधित पटवारी को रिपोर्ट देने के लिए कहा। पटवारी ने तहसीलदार के निर्देश पर नक्शाई इंतिखाब जारी किया। तहसील कार्यालय पंपोर स्थित कानूनगो कार्यालय के अफसर ने उक्त आवेदन पर हस्ताक्षर करने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने एफआईआर दर्ज की और एसपी मोहम्मद मजीद मलिक के निर्देश पर एक ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर अब्दुल रशीद खान कर रहे थे। योजना के अनुसार जब शिकायतकर्ता ने सैयद जलालुद्दीन बुखारी को रिश्वत के दो हजार थमाए, तो विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के अनुसार बुखारी को हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें