फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला

Sun, 14 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। पुरखू की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ महिला पुलिस सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर अमल करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति और सास रोज उसको दहेज के नाम पर तंग करते हैं। कई बार उसके साथ मारपीट की। अब उसे घर से भी निकाल दिया गया।

शनिवार को पीड़िता इसकी शिकायत लेकर महिला सेल में पहुंची। पिछले दस दिनों में यह दहेज उत्पीड़न का चौथा मामला है। इससे पहले भी महिला सेल में दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज हुए। एक मामला शहर के पक्का डंगा थाने में दर्ज हुआ।

यहां महिला के ससुरालियों ने उसको दहेज के नाम पर उत्पीड़ित किया और फिर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। वहीं ताजा मामले में पुरखू की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति अनूप सिंह और सास वैष्णवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सेल में एफआईआर 113, 498 ए और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों के खिलाफ जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें