फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपड़ा हत्याकांड में नया मोड़, पढ़े खबर

Thu, 15 Jan 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित चोपड़ा हत्याकांड के आरोपियों के ब्लड ग्रुप रिपोर्ट मामले को जम्मू के प्रिंसिपल सेशन जज ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पुलिस को ब्लड ग्रुप पेश करने का अंतिम मौका दिया है। वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि 26 नवंबर, 2014 को आरोपियों के ब्लड सैंपल लेने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट की जानकारी इस अदालत को भी देने को कहा गया था। उसके बाद आदेशानुसार डीएनए प्रोफाइल तैयार की जानी थी। इसके लिए अदालत ने चार सप्ताह का समय दिया था, लेकिन अभी तक पुलिस रिपोर्ट जमा करने में असफल रही है।

अदालत ने पाया कि पिछली सुनवाई में अभियोजन ने कहा था कि आरोपियों ने ब्लड सैंपल देने से इंकार कर दिया, जबकि उसी दिन आरोपी के वकील ने अदालत में कहा था कि कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रुपिंग के लिए आरोपियों को ब्लड सैंपल देने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल सेशन जज ने पाया कि वीरवार को भी सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कहा कि उन्हें ब्लड सैंपल देने में आपत्ति नहीं है। हालांकि अभियोजन ने आज भी तर्क दिया कि आरोपी ब्लड सैंपल देने से इंकार कर रहा है।

संभावना है कि आरोपी को सीआरपीसी की धारा 53-ए की जानकारी नहीं है। अदालत ने कहा कि इन परिस्थितियों में अभियोजन एजेंसी को ब्लड ग्रुपिंग रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें