फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में चौकीदार का हत्यारोपी

Fri, 07 Nov 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के चौकीदार की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने कस्टडी में रखा है। आरोपी नरबीर सिंह भागने की फिराक में कठुआ में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे कठुआ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद डाक्टरों ने नरबीर को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर जीएमसी के डाक्टरों ने नरबीर को घर भेज दिया, लेकिन अभी तक वह पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुआ है, ऐसे में पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में रखा है। आरोपी के घर तीन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जो दिन-रात आरोपी पर नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि बेलीचराना स्थित सिंचाई विभाग में कार्यरत स्टोर कीपर दिलीप कुमार (निवासी डूल, किश्तवाड़) पर कुछ लोगों ने 19 अक्तूबर को हमला कर दिया था।

जख्मी दिलीप की कुछ दिन के बाद मौत हो गई थी। आरोपियों में दो भाई हैं। इनमें दरबीर सिंह पुलिस हिरासत में है। सड़क हादसे में उसकी पसलियां टूट गई हैं। पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में रखा हुआ है। इसके अलावा अन्य दो आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। एक आरोपी जम्मू में ही है, जबकि दूसरे के गाजियाबाद में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मोबाइल नंबर के लोकेशन से आरोपियों का ठिकाना ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें