नगरोटा थाना अंतर्गत इलाके में से दो माह पहले लापता हुई शमशादा अख्तर (30) शुक्रवार को खुद ही घर लौट आई। परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद शमशादा को परिवार के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि शमशादा मार्च के महीने में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी, तब परिवार के लोगों ने शमशादा के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
काफी तलाश के बाद भी पुलिस को कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक शमशादा के मुताबिक वह किसी रिश्तेदार के घर में चली गई थी, जहां उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे वहां रुकना पड़ा था।
दोस्त के घर से लौटा छात्र
छन्नी हिम्मत थाना अंतर्गत सेक्टर एक से लापता हुआ छात्र शुक्रवार को खुद ही घर वापस आ गया। परिवार के सदस्यों ने छन्नी हिम्मत सेक्टर-3 में रहने अभिनव के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया था कि अभिनव एक रात पहले से घर नहीं आया है। मिलने के बाद अभिनव ने अपने दोस्त के घर चले जाने की बात बताई।