कश्मीर घाटी में सोमवार को हुए दो अलग सड़क हादसों में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बड़गाम में एक गाड़ी ने 4 साल के बच्चे असरार अहमद को टक्कर मार दी।
इस हादसे के दौरान घायल बच्चे को मगाम स्थिक उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चौकियाल, द्रास जिला कारगिल में एक टाटा 407 गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमें बारामुला का निवासी अरशिद हुसैन घायल हो गया। पुलिस अब इन दोनों मामलों की जांच करने में जुटी हुई है।