फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का ट्रक कार पर पलटा, बाल-बाल बचे जवान

Tue, 09 Aug 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सैन्य वाहन पलटा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश के नजदीक सेना का ट्रक रास्ते पर पलट गया। ट्रक जैसे ही पलटा साथ में एक कार निकल रही थी। उसके पिछले हिस्से पर ट्रक गिर गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक सेना का जवान और अन्य साथी को मामूली चोटें आईं। पलटने के कारण बाईपास पर दोनों और करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सेना की दो क्रेन ने मौके पर पहुंचकर दोपहर एक बजे के करीब ट्रक को हटाया और जाम खुल पाया। 

सुबह दस बजे के करीब सुंजवां ब्रिगेड से सेना का ट्रक कुंजवानी की तरफ निकला। रास्ते में ढलान के कारण अचानक ट्रक पर चालक का संतुलन बिगड़ गया। रेलवे पुल से नीचे निकलने से पहले ही ट्रक सड़क पर पलट गया। इस बीच दूसरी ओर से कार निकल रही थी।
विज्ञापन


कार चालक ने सूझबूझ से कार को निकाला और सभी बाल बाल बच गए, लेकिन कार का पिछला हिस्सा ट्रक की चपेट में आ गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कार मालिक और सेना के अधिकारियों के बीच समझौता हो गया। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

हादसा इतना बड़ा था कि दोनों ओर से गाड़ियों का जाम लग गया। केवल स्कूटर और छोटी गाड़ियां ही निकल पा रही थीं। कुंजवानी से बाईपास होकर श्रीनगर जाने वाले ट्रक रुक गए और मेटाडोर भी बंद हो गईं। करीब दो घंटे के बाद करीब 12 बजे सेना की क्रेन मौके पर पहुंची। ट्रक को सीधा करने में भी काफी समय लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें