फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः जिहाद के नाम पर युवाओं को बरगलाने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 03:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कठुआ में जिहाद के नाम पर युवाओं को बरगलाने के गिरोह में शामिल एक युवक को बिलावर के मल्हार से गिरफ्तार किया गया है। कठुआ पुलिस को उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिली थी कि यह युवक जिहाद ने नाम पर युवाओं को बरगलाने वाले गिरोह में शामिल है। मल्हार निवासी 19 वर्षीय शकील अहमद को पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया जा रहा है। लखनऊ से पुलिस टीम शनिवार को कठुआ पहुंच गई थी।

विज्ञापन

  
यह भी पढ़ेंः जब मोजे से बंदूक की नाल लपेट इस योद्धा ने पाक को सिखाया सबक, साथ ही खुखरी से मारे कई सैनिक, और ये भी

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्य मुस्लिम युवाओं को जिहाद के नाम पर बरगला कर आतंकवाद की ओर धकेल रहे थे। शकील भी उसी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। यह भी सूचना थी कि शकील विभिन्न एप और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के हैंडलरों के संपर्क में भी आ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास

पुलिस इस बात की छानबीन में भी जुटी है कि शकील आखिरकार युवाओं को बरगलाने का काम करता था या फिर इस गिरोह के झांसे में आ चुका था। पता किया जा रहा है कि उसने किस तरह की जानकारियां साझा की हैं और वह कितने लोगों को अपने साथ जोड़ चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें