फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला घोट कर हत्या

Fri, 12 May 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा करने के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई। घटना नानक नगर के सेक्टर सात की गली नंबर सात में वीरवार देर रात हुई। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ा। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया गया। मृतका संगीता देवी मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे पड़ोसियों ने जब मौके पर पहुंच कर देखा, तो महिला बेसुध पड़ी थी। उसके पति से पूछा तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम की क्या हुआ है। इतने में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित कर दिया। तभी आरोपी ने अपनी बच्ची को जमीन पर पटक दिया और वहां से भागने लगा। लेकिन, पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। दबोच लिया। इतने में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आते ही आरोपी को दबोच लिया। हत्या का कारण आपसी लड़ाई बताई जा रही है। एक खाली प्लाट में तीन अन्य श्रमिक परिवार भी रहते हैं। आरोपी घनश्याम को यहां रहते हुए करीब 20 दिन ही हुए हैं। उसके साथ रहने वाले अन्य लोगों का कहना था है कि वह पहले भी पत्नी से मारपीट करता था।

अब भी जब दोनों में झगड़ा होने लगा, तो उन्हें लगा कि रोज का काम है। उन्हें नहीं मालूम था कि उसकी हत्या कर देगा। आरोपी ने महिला का गला इतनी जोर से पकड़ा था कि उसकी आवाज भी बाहर नहीं निकली। पड़ोसियों के अनुसार कुछ देर झगड़ा होने के बाद एकदम से खामोशी हो गई, तो उन्हें शक हुआ। जब देखा तो महिला की सांस बंद थी और वह जमीन पर पड़ी थी। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूतों को एकत्र कर लिया है। पड़ोसियों और पास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी घनश्याम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें