फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में झगड़े के बाद किशोरी ने मांगी थी मदद, रात भर इज्जत से खेलते रहे दरिंदे

Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गोविंदपुरी थाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने मामला सामने आया है। भाई-भाभी से लड़ाई होने पर वह घर से बाहर निकली थी और परिचित से सहायता मांगी थी।
विज्ञापन


सहायता के बदले परिचित ने दो दोस्तों के साथ किशोरी की इज्जत के साथ पूरी रात खिलवाड़ किया। उसे कई दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जाता रहा। सामूहिक दुष्कर्म की घटना से किशोरी इस कदर सदमे में चली गई है कि वह खुदकुशी करना चाहती है। पुलिस उसकी बार-बार काउंसिलिंग करा रही है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मीनाक्षी (16, बदला हुआ नाम) संगम विहार में भाई-भाभी के पास रहती है। मीनाक्षी की मां की मौत हो चुकी है व पिता का पता नहीं है। भाई-भाभी से झगड़ा होने पर मीनाक्षी 6 अक्तूबर को घर से बाहर निकल गई।
विज्ञापन
Trending Videos

शराब पीने के बाद किशोरी से किया गैंगरेप

rape - फोटो : Demo Pic
उसने एक परिचित व शटरिंग की दुकान चलाने वाले जय (28) से सहायता मांगी। जय ने उसे मजीदिया मोड़ बुलाया। यहां से जय मीनाक्षी को तुगलकाबाद स्थित रंजीत उर्फ बारिक अली के मकान में ले गया।

यहां रात को जय, लल्ला व नीलेश ने शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी आरोपियों से रहम की भीख मांगती रही, मगर तीनों पूरी रात उसकी इज्जत से खिलवाड़ करते रहे। 

अगले दिन किशोरी को किसी तरह रंजीत का मोबाइल हाथ लग गया। उसने मोबाइल से एक परिचित को सूचना दी। परिचित ने यह बात मीनाक्षी के भाई बताई। 

इसी बीच आरोपियों ने नीलेश के कमरे में भी बंधक बनाकर रखा। भाई ने मीनाक्षी को तलाशा मगर कहीं नहीं मिली तो गोविंदपुरी थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा को इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

अब सुसाइड करना चाहती है किशोरी

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
अपहरण, पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्जकर थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा की देखरेख में एसआई सुनील, महिला एसआई निर्मला व हवलदार दिनेश की बनी पुलिस टीम ने किशोरी को ढूंढ निकाला और जय, कर्मचारी नीलेश व मकान मालिक रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। लल्ला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

खुदकुशी करने की बात कहती है किशोरी
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरू में किशोरी का कहना था कि उसकी जिंदगी खत्म हो गई है। वह अब जिंदा नहीं चाहती। इस घटना के बाद वह परिजनों का सामना नहीं कर सकती।

इस कारण वह खुदकुशी कर लेगी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने किशोरी की बातों को गंभीरता से लिया और उसकी तुरंत काउंसिलिंग कराई। किशोरी को एक एनजीओ की देखरेख में होम में रखा हुआ है और उसकी बार-बार काउंसिलिंग करवाई जा रही है। अस्पताल में उपचार के बाद किशोरी की हालत ठीक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें