कसबे के मेन बाजार के एक मछली दुकान से बीती रात चोरों ने एलसीडी, बैटरी समेत इंवर्टर समेट ली। दुकान में चोरी की वारदात से अन्य दुकानदार भी दहशत में हैं। सभी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार बाजार में मछली बेचने का कारोबार करते हैं। वह मंगलवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए।
सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हैं। दुकान के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगा एलसीडी टीवी, इंर्वटर व बैटरी गायब थी। कुछ नकदी भी चोर गए थे। इसके बाद उन्होंने शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करवाई।