फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड: आरोपियों की पेशी आज

Fri, 08 May 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा शिवानी हत्याकांड में चल रही पड़ताल में आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस कमरे में मिली डोडा की युवती की तस्वीरों की जांच आगे बढ़ाते हुए यहां तक पहुंची है कि युवती अमृतसर में है। इस तरह की सूचना पुलिस को मिली है।
विज्ञापन


गांधीनगर के एसएचओ परमजीत सिंह के मुताबिक शिवानी की हत्या के मामले में आरोपी दंपति को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरी हो गई है। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट के तार पंजाब से भी जुड़ते नजर आने पर उन्होंने टीम को पंजाब भेजा था।

जहां से पुलिस को यह सूचना मिली कि डोडा की युवती के अमृतसर में होने की खबर है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि उसका रिश्ता अमृतसर में हुआ है। इसकी जानकारी आरोपी दंपति ने पूछताछ के दौरान दी है। एसएचओ के मुताबिक डोडा की युवती के मिलने के बाद इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या दंपति ने उसे भी जिस्म बेचने के धंधे में धकेला था या नहीं।
विज्ञापन


उसकी तस्वीरें वहां कैसे पहुंचीं और कौन-कौन लोग इस मामले में शामिल हैं, आदि जानकारी जुटाने के बाद उसे भी इंसाफ दिलाया जाएगा। एसएचओ के मुताबिक डोडा भेजी गई टीम की ओर से जानकारी दी जानी बाकी है, जबकि राजोरी के संदिग्ध से पूछताछ अभी जारी है, जबकि आरोपी दंपति के कमरों में मिले महिलाओं और युवतियों के कपड़े और तस्वीरों के मामले में पुलिस की जांच ढीली सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें