फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच देकर किशोर का किया अपहरण

Fri, 30 Jan 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुज्जर नगर इलाके में एक युवक ने किशोर को लालच देकर उसका अपहरण कर लिया। किशोर आमीर हुसैन 27 जनवरी से लापता है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। यासीर के पिता मूलरूप से डलवा, गूल मौजूदा गुज्जर नगर निवासी मोहम्मद आमीन को जब पता चला कि इलाके में रहने वाले यासीर (पौनी पार्क रियासी) ने उनके बेटे का अपहरण किया तो उन्होंने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहम्मद आमीन ने बताया कि वह सर्दी में जम्मू आकर रहते हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ आए थे। उनका बेटा आमीर हुसैन भी उनके साथ आया था। 27 जनवरी को वह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा।

उन्होंने ट्यूशन आदि में भी पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिर आमीर के दोस्तों तथा जम्मू में रहने वाले अपने अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी, उन्होंने भी काफी जगह पर ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने इसकी जानकारी गुज्जर नगर पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस दौरान तलाश जारी रखते हुए मोहम्मद आमीन को पता चला कि उनके बेटे को यासीर नाम का युवक लालच देकर अपने साथ ले गया, जो कि गुजर नगर में ही रहता है। तभी उन्होंने इसकी शिकायत गुजर नगर पुलिस को दी, तो पुलिस ने यासीर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। आमीर को लापता हुए आज पांच दिन हो जाएंगे। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें