ज्यौड़ियां हेरोइन तस्करी के तार हरियाणा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस की टीम हरियाणा में छापेमारी करने के लिए पहुंची है। हालांकि अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। तस्करी का मुख्य सरगना काला भी अभी पुलिस की हिरासत से बाहर है। उसके पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में छुपे होने की आशंका है।
वहीं पूर्व तस्कर सर्फू की पत्नी प्रीतो देवी को मंगलवार ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेज दिया जाएगा। पुलिस अभी प्रीतो देवी से पूछताछ कर रही है। एसपी शिव देव सिंह चौहान ने बताया कि एक टीम को हरियाणा में भेजा गया है। हरियाणा और पंजाब के साथ भी इस तस्करी का मामला जुड़ा हो सकता है।
मुख्य आरोपी काला अभी फरार है, जिसकी तलाश में इन राज्यों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस कुछ इन राज्यों के तस्करों को भी पकड़ सकती है। वहीं डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि काला को पकड़ने के लिए राज्य में भी कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
प्रीतो देवी से भी पूछताछ की गई है। प्रीतो देवी को मंगलवार जेआईसी भेज दिया जाएगा। यहां उससे आगे की पूछताछ होगी।